मेरठ, मई 12 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मवाना थाना क्षेत्र में फलावदा रोड पर अजय कुमार और शाहिद द्वारा पांच हजार वर्ग मीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। यहीं पर अजय कुमार, शाहिद और उमेश यादव द्वारा 30 हजार वर्ग गज जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। अंकित चौहान द्वारा मवाना खुर्द में 10 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। निकेता सिंह ने बताया कि आग भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- अवैध कॉलोनी पर चल गया विप्रा का बुलडोजर ---------------पर्ल रेजीडेंसी में ममटी को किया सीलमेरठ विकास प्राधिकरण ने बिजली बंबा बाईपास स्थित पर...