बुलंदशहर, मार्च 23 -- अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृत विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम रमपुरा क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 18 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही एक बड़े अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई भी की गई। प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि रतन वर्मा द्वारा रमपुरा में पीएमएवाई भवनों के पास विकसित की जा रही लगभग पांच बीघा और धर्म लोधी द्वारा विकसित तीन बीघा अवैध कॉलोनी को मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं, हरीश कुमार लोधी द्वारा करीब 10 बीघा में काटी जा रही कॉलोनी पर भी प्राधिकरण की जेसीबी गरजी। इसके अलावा, संदीप बंसल द्वारा रमपुरा मार्ग पर लगभग 1200 वर्ग मीटर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.