मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया और एक प्लॉट को कब्जा मुक्त करा दिया। यह जानकारी प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने दी। उन्होंने बताया कि शताब्दीनगर आवासीय योजना के सेक्टर 4-सी की पॉकेट बी में एक किसान ने प्लॉट संख्या एलएमपी संख्या 24 पर कब्जा किया हुआ था। मंगलवार को मेडा टीम ने प्लॉट को कब्जा मुक्त करा दिया और पार्क के अंदर किए गए अतिक्रमण को भी हटा दिया। वहीं परतापुर थानांतर्गत दिल्ली रोड पर पारस नगर सहकारी आवास समिति लिमिटेड कॉलोनी में बिना अनुमति बनाई गई अवैध सड़क को भी ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा थाना कंकरखेड़ा अंतर्गत एनएच-58 स्थित एल्फा सिटी के पास मोहित गोयल और कैलाश द्वारा करीब 20 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.