मेरठ, मार्च 18 -- मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने आधा दर्जन जेसीबी के साथ नगर में मेरठ रोड पर बगैर नक्शे बनाए कॉलोनी की सीसी रोड व अन्य निर्माण को ध्वस्त करा दिया। टीम के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। एमडीए के दो जोनल अधिकारी निकिता सिंह व अर्पित यादव की अगुवाई में बुधवार को आधा दर्जन जेसीबी व लगभग सौ कर्मचारियों द्वारा अवैध कॉलोनियों में सीसी रोड उखाड़ी गई। कई कॉलोनाइजरों छोटा मवाना पास मेरठ प्राधिकरण से बिना नक्शा स्वीकृत कराए लगभग दस हजार वर्ग मीटर में अवैध कालोनी विकसित किए जाने के लिए विकास कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए हुए थे। बुधवार को उक्त टीम ने अवैध कॉलोनी में किए गए विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.