मेरठ, मार्च 10 -- अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मेरठ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी मेडा के प्रवर्तन अधिकारी अर्पित यादव ने दी। उन्होंने बताया कि थाना ब्रह्मपुरी अंतर्गत अतुल कुमार द्वारा बिजली बंबा बाईपास पर 5 हजार वर्ग गज जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। यहीं पर गांधी इंस्टीट्यूट के पास जगप्रवेश शर्मा और अश्विनी भारद्वाज द्वारा 6 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। शताब्दीनगर योजना सेक्टर 6 के अंतर्गत पारस नगर हाउसिंग सोसायटी के नाम से काटी जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त किया। इसके अलावा थाना परतापुर अंतर्गत रोहताश कुमार द्वारा संजय वन के पीछे बिजली बंबा बाईपास पर 8 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.