अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला एमडीए का बुलडोजर
मेरठ, जून 18 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बुधवार को खिर्वा चौराहे के पास बन रहे बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अभियान प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि खिर्वा चौराहे के पास अवैध कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण ने पिछले दो महीने में निर्माणकर्ता को तीन बार नोटिस जारी कर काम रोकने के निर्देश दिए थे। जवाब न देने और निर्माण जारी रखने पर बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का फैसला लिया गया। कार्रवाई के दौरान जेई जितेंद्र, जेई धीरज के अलावा कई थानों की फोर्स मौजूद रही। यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.