बिजनौर, जून 3 -- नजीबाबाद। जिले में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ जिला पंचायत प्रशासन सख्त हो गया है। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागू वाला में कोटा वाली नदी के पास अपर मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में आई टीम ने बुलडोजर चला दिया। मंगलवार को मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागू वाला में कोटा वाली नदी के पास खसरा संख्या 415 रकबा 1. 281 हैक्टेयर पर जिला पंचायत बिजनौर से अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्र, अवर अभियंता रोहित कुमार, लेखपाल पवन दिवाकर, कानूनगो शरफुद्दीन की टीम ने अवैध निर्माण को गिराया। जे ई रोहित कुमार ने बताया के भागूवाला क्षेत्र में अधिकांश कॉलोनी बिना जिला पंचायत के द्वारा नक्शा पास बिना ही कॉलोनी काटी जा रही हैं जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- तीस बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर गरजा ...