अवैध कार वर्कशॉप पर चला एलडीए का बुलडोजर
लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एलडीए ने सोमवार को गोमती नगर में अवैध कार वर्कशॉप के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से संचालित दो कार वर्कशॉप को ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मुजीब व अन्य द्वारा गोमती नगर के वास्तु खण्ड में अवैध रूप से कराकर गैराज/कार वर्कशॉप संचालित किया जा रहा था। इसी तरह दिग्विजय कुमार व अन्य द्वारा विकल्प खण्ड में अवैध रूप से कार वर्कशॉप संचालित किया जा रहा था। न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों कार गैराज ध्वस्त कर दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.