पूर्णिया, मई 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के साईबर कैफे पर साईबर क्राइम यूनिट (सीसीयू) की नजर है। यह इकाई इस बात पर नजर रख रही है कि कोई साईबर कैफे अवैध कामों में लिप्त तो नहीं है। जिले में संचालित ऐसे आठ साईबर कैफे को सीसीयू ने चिन्हित कर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस बल को प्रेषित किया था, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर साईबर थाना ने चम्पानगर, बनमनखी, मरंगा, बीकोठी, अमौर व जलालगढ़ में कार्रवाई की है। इन स्थानों से पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ भारी संख्या में अनडिलेवर्ड बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में छह साईबर कैफे के संचालकों को जेल भेज दिया है, जबकि मरंगा एवं जलालगढ़ थाना क्षेत्र से आरोपी बच निकलने में सफल हुए। हालांकि सोमवार को जलालगढ़ थाना क्षेत्र के आरोपी साईबर कैफे संचालक को भी ...