सिमडेगा, जुलाई 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। करीब एक वर्ष पूर्व अवैध यूरिया कारोबार के खिलाफ की गई कार्रवाई में जब्त 340 बोरी यूरिया का न्यायालय के आदेश के बाद किसानों के बीच सरकारी दर पर वितरण किया गया। बताया गया कि अवैध रूप से परिवहन कर लाई जा रही 340 बोरी यूरिया को जिला कृषि पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान जब्त किया गया था। मामले में सनहा दर्ज कर यूरिया को केरसई थाना में सुरक्षित रखा गया था। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर गठित निष्पादन समिति ने जब्त यूरिया का वितरण कराया। समिति में डीडीसी दीपांकर चौधरी, एसडीओ सुमंत तिर्की, डीएओ माधुरी टोप्पो, सीओ देवकांत सिंह, तथा थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडे शामिल थे। मौके पर एटीएम अवधेश मेहर, अनु सोफिया एक्का, एफपीओ नरेश कुमार बेस...