अवैध कारतूस फैक्ट्री में पकड़े गए चारों आरोपी भेजे गए जेल
मोतिहारी, जुलाई 20 -- चकिया, एक संवाददाता । शहर के वार्ड 20 ओझा टोला में पकड़ी गई अवैध कारतूस फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार किए गए चार अपराधियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए अपराधियों में इस धंधे का मास्टरमाइंड फेनहारा थाना क्षेत्र के मड़पा विशुनपुर निवासी श्रीकांत सिंह पिता रामाधार सिंह, गड़हिया थाना क्षेत्र के सवंगीया निवासी रामबाबू पासवान पिता स्व फुदन पासवान, मधुबन थाना क्षेत्र के पीर मोहल्ला निवासी वली आलम उर्फ मुन्ना पिता शेख इद्रीश एवं इसी थाना क्षेत्र के टोला पर निवासी रहमत मियां पिता इसहाक अंसारी शामिल है। इस मामले में अपर थानाध्यक्ष शिवनाथ मांझी के बयान पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कारतूस का निर्माण,भंडारण,परिवहन एवं बिक्री, आयुध अधिनियम एवं गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्तता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.