महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद शुक्रवार से विशेष अभियान शुरू करेगी। अभियान के तहत सक्सेना चौराहे से फरेंदा मार्ग तक सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। कार्रवाई से पहले नगर पालिका की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी जाएगी और स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य नगर पालिका प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे अस्थायी दुकानें, ठेले, टीनशेड व निर्माण सामग्री रखे जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान शुरू होने से पहले नगर के विभिन्न क्...