हरदोई, जनवरी 7 -- हरपालपुर। अवैध कबजेदारों पर बुलडोजर चलाकर उसे ढहाया गया। दुबारा कब्जा न करने की हिदायत दी गई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के दिउसीपुर गांव में करीब दो साल से तीन बीघा जमीन पर गांव के ही अनिल, पवन, मनसुख अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा किए हुए थे। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बडागांव निवासी आदेश शुक्ला को यह जमीन चकबंदी के दौरान मिली थी। लेकिन आरोपित जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। इसको लेकर पूर्व में कई बार तहसील प्रशासन ने कब्जा छोड़ने के लिए हिदायत दी। करीब एक सप्ताह पूर्व नोटिस भी तामील कराया गया था। बुधवार को एसडीएम सवयाजपुर मयंक कुंडू, नायब तहसीलदार राजेश पटेल तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हरपालपुर,अरवल, साण्डी, लोनार, बेहटा गोकुल समेत कई थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जेसीबी मशीन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.