चतरा, अप्रैल 4 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के पुरानी हेसाग में अंचल अधिकारी के निर्देश पर अंचल निरीक्षक अशोक कुमार और राजपुर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वर्षों से अवैध कब्जे में चल रहे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूर्नी हेसाग और आंगनबाड़ी स्कूल भवन को शुक्रवार को खाली करा लिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना के एएसआई दिनेश कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में भवन को कब्जा मुक्त कराया गया। अंचल निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन लंबे समय से कुछ लोगों के अवैध कब्जे में था, जिसके कारण वहां बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी, जिसके बाद अंचल अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही राजपुर पुल...