सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील क्षेत्र के बरगदवा गांव में रास्ते और पशुचर की भूमि पर दोबारा हुए अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवा दिया। कार्रवाई के बाद जमीन ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दी गई।नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि बरगदवा गांव में गाटा संख्या 773/0.090 हेक्टेयर रास्ता और गाटा संख्या 758/1.592 हेक्टेयर पशुचर भूमि का सीमांकन 7 जनवरी 2026 को किया गया था। उस समय भी अवैध कब्जे पर चला बुलजर, रास्ता-पशुचर भूमि खाली खाली कराई गई थी। इसके बावजूद मोहम्मद शाहिद खां पुत्र अब्दुल गनी द्वारा पुनः कब्जा किए जाने की शिकायत सामने आई। यह शिकायत गांव के मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद अ...