रायबरेली, जनवरी 23 -- जायस, संवाददाता। अमेठी जिले के जायस कस्बे में बस स्टेशन निर्माण के लिए चिन्हित की गई भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर शुक्रवार को प्रशासन का बुल्डोजर गरजा। अवैध कब्जे को हटाए जाने के लिए पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों ने बुल्डोजर से किए गए अवैध कब्जे को हटाए जाने के साथ मलबा भी तत्काल हटवा दिया। इससे चिन्हित की गई भूमि पर बस स्टेशन बनाए जाने का रास्ता भी साफ हो गया। कस्बे के जगदीशपुर मार्ग पर बस स्टेशन बनाए जाने के लिए प्रशासन की ओर से बीते वर्ष 2024 के सितंबर माह में भूमि चिन्हित की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बस स्टेशन के लिए चिन्हित की गई भूमि पर जहां कस्बे के लोगों के मकान बने हुए थे तो वहीं कई लोगों के द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। बस स्टेशन के लिए चिन्हित की गई भूमि को खाली कराए जाने के लिए...