हापुड़, अप्रैल 10 -- नगर के स्याना बस स्टैंड स्थित नगर पालिका की भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को आखिरकार प्रशासन ने हटवा दिया। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया। बताया गया कि यह जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिस पर प्राइवेट बस स्टैंड के रूप में अवैध कब्जा कर लिया गया था। कई बार शिकायतों के बावजूद कब्जा नहीं हटाया जा सका था, लेकिन अब नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। नगर पालिका की ईओ पवित्रा तिरपाठी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कब्जाधारियों को हटाते हुए पूरी भूमि को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की एक न चली।कार्रवाई पूरी होने के बाद नगर पालिका ने जमीन को अपने कब्ज...