सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा तहसील क्षेत्र के इमिलिया गांव में सेक्टर मार्ग की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को सोमवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए मार्ग को पूरी तरह खाली करा दिया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।नायब तहसीलदार ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार इमिलिया गांव में 0.052 हेक्टेयर भूमि सेक्टर मार्ग के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, जिससे रास्ता बाधित हो गया था और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मामले की शिकायत गांव निवासी लवकुश प्रसाद पुत्र चन्दी प्रसाद ने...