नई दिल्ली, जनवरी 6 -- यूपी की राजधानी लखनऊ की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मोहनलालगंज में डीएम विशाख जी ने अध्यक्षता की। इस दौरान बल्दीखेड़ा के लोग शिकायत लेकर आए। बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल व कानूनगो ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को हटा दिया है। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। उतरांवा के ओम प्रकाश शिकायत लेकर पहुंचे। बताया कि 25 नवम्बर को कुछ लोग अमृत सरोवर पर लगे आधा दर्जन सरकारी फलदार पेड़ काट कर उठा ले गए। शिकायत करने पर वन विभाग व राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने की तहरीर निगोहां थाने पर दी लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.