ललितपुर, अप्रैल 29 -- ललितपुर। नियमित जनसुनवाई के दौरान बुधवार को आए शिकायतकर्ताओं से पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे की बात सुनते ही जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने संबंधित तहसील के राजस्व अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर ही उसका निस्तारण माना जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करवाकर जनता को राहत देना है। पीड़ित की समस्या का समाधान उनकी संतुष्टि के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद निपटान...