मेरठ, दिसम्बर 8 -- हस्तिनापुर। गंगा का जलस्तर कम होते ही सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत जोर पकड़ रही है। शनिवार को तहसील समाधान दिवस में फतेहपुर प्रेम गांव के कुछ लोगों की शिकायत पर तहसीलदार निरंकार सिंह पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फतेहपुर प्रेम गांव के कई लोगों ने तहसील समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनके गांव बुआ बेला में गंगा की काफी सरकारी भूमि है और उस पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। जहां पर उक्त लोगों का कब्जा है वहां पर उनके खेत हुआ करते थे परंतु गंगा में बाढ़ आने की वजह से भौगोलिक स्थिति बदल गई और अब उन लोगों ने कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर मारपीट के लिए उतारू है। इतना ही नहीं कुछ लोगों द्वारा बिना किसी पैमाइश के सैकड़ों बीघा भूमि प्लेज की खेती करने वालों को ठेके पर दे दी जिससे वह मोटी रकम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.