उन्नाव, फरवरी 15 -- उन्नाव। सिंचाई विभाग की जमीनें अवैध कब्जे की भेंट चढ़ती जा रहीं हैं। विभागीय अधिकारी कब्जाधारकों को नोटिस थमाकर लगातार चेतावनी देते रहे, लेकिन कार्रवाई न होने से कब्जाधारकों ने विभागीय जमीन पर पक्के निर्माण कर लिए। अवैध कब्जों को लेकर सिंचाई विभाग अब तक 131 मुकदमे दर्ज करा चुका है। अवैध अतिक्रमण के कारण किसानों को माइनरों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के पीडी नगर-हुसैन नगर माइनर पर वाजिदपुर, पूरन नगर और किशोरीखेड़ा आदि मोहल्लों के लोगों ने अवैध रूप से दुकानें आदि रखकर नहर पटरी पर कब्जा कर लिया। कुछ लोगों ने पक्के निर्माण भी बना लिए। शारदा खंड विभाग ने नोटिस देकर कब्जा हटाने को कहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने कब्जे हटाए भी लेकिन पूर्ण रुप आज तक पटरी कब्जा मुक्त नहीं हो पाई। एई आयुष कुशवाहा ने बताया कि विभाग की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.