कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन खुर्द निवासी अमरेंद्र कुमार पुत्र शिवनरेश सिंह ने बताया कि 19 मई की सुबह गांव के ही राहुल सिंह, अनुराग सिंह व विकास सिंह ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे। इसकी जानकारी फोन कर हलका लेखपाल को दी गई तो उन्होंने वीडियो बनाने के लिए कहा।पीड़ित के मुताबिक, वह मौके पर जाकर मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। तभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। मोबाइल फोन तोड़कर पानी में फेंक दिया। मामले की शिकायत पर बुधवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...