मुंगेर, मई 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की। नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता के निर्देश पर एक दिन के अवकाश के बाद अभियान को फिर से गति दी गई। उप नगर आयुक्त नसीमुद्दीन खान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वजीत तिवारी, पूरबसराय थाना अध्यक्ष सौरव कुमार, अमीन प्रशांत कुमार, अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार, रोड जमादार विश्वनाथ यादव, स्वच्छता प्रभारी राहुल कुमार तथा नगर निगम के अन्य गर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के संरक्षण में इस अभियान के दौरान पूरबसराय क्षेत्र में सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों से 30 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया इस दौरान कई स्थायी निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्व...