सीतापुर, अप्रैल 9 -- महमूदाबाद, सीतापुर, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में टीम के साथ अवैध कब्जा हटाने पहुंची लेखपाल की दबंगों ने लात घूसों से पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हीं के दुपट्टे से गला कसकर मारने का प्रयास किया। अन्य सहकर्मियों के बीच बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की। लेखपाल की तहरीर पर महमूदाबाद पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की रही है। महमूदाबाद के दरहियापुर में तैनात लेखपाल कृतिका सिंह के मुताबिक तुरसेना के घुरेहटा में ग्राम सभा की जमीन पर इन्द्रपाल द्वारा ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। महमूदाबाद तहसीलदार कोर्ट से बेदखली का आदेश जारी किया गया था। इसपर लेखपाल कृतिका सिंह टीम के साथ बुधवार को घुरेहटा स्थित ग्राम सभा की जमीन पर इन्द्रपाल द्वारा किया गया अवैध कब्जा हटवाने गई थी। अवैध कब्जा हटाने के लिए उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.