संतकबीरनगर, जून 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा क्षेत्र के मलौली में सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटाने में नगर पंचायत को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सार्वजनिक जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने वर्षों से कब्जा कर उस पर बागवानी लगा दिया था। कब्जा हटाने बुलडोजर के साथ पहुंचे नगर अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह व अवैध कब्जाधारकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। अवैध कब्जाधारक कब्जा हटाने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। मामला गर्माता देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग के लोग भी पहुंच गए। पुलिस फोर्स की मौजूदगी को देख अवैध कब्जाधारक पीछे हटना शुरू कर दिए। इस बीच नगर पंचायत की टीम ने पहले से चिन्हित की गई सरकारी भूमि पर तार लगाने का कार्य श...