बुलंदशहर, जनवरी 29 -- खुर्जा। क्षेत्र के जेवर मार्ग स्थित अरनिया मौजपुर गांव के निकट बुधवार को काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि उनके गांव में प्रचीन शिव मंदिर स्थित है और वहां प्याऊ भी लगी हुई है। जहां एक गाटा नवीन परती के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दीवार लगाकर अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही वह भूमि को अवैध तरीके से बेचना चाहते हैं। जिससे राजस्व की भी क्षति होगी। ग्रामीणों ने अवैध कब्जे को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें जयपाल, गुल्लू, विजय सैनी, संजय, नानक, प्रेमचंद, पवन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.