भदोही, जून 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अतिक्रमण हटवाने की मांग लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भंडा गांव निवासी सरोज कुमार उमर ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बताया कि उक्त स्थित आबादी की भूमि में कुछ दबंग किस्म के लोग अवैध कब्जा कर लिए हैं। विवादित जमीन पर गिट्टी आदि भी गिरा दिया गया है। इसके चलते पीड़ित पक्ष को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने की बात कहते ही विपक्ष के लोग विवाद करने पर आमदा हो जा रहे हैं। जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बीवी रामजी योजना में फर्जी हाजिरी बना रहे रोजगार सेवक ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...