अवैध कब्जा हटवाने की मांग, सौंपा पत्रक
भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सरकारी भूमि पर हुआ अवैध कब्जा हटवाने की मांग लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे औराई थाना क्षेत्र के भावापुर निवासी बसंतलाल बिंद ने पत्रक सौंपा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। इस दौरान बताया कि विपक्ष के लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जा होने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अतिक्रमण हटाने को कहते ही विपक्ष के लोग मारपीट करने पर आमदा हो जा रहे हैं। जिस रास्ते से लोगों का हमेशा आवागमन बना रहता है उसपर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए शीघ्र ही अवैध कब्जा को हटवाया जाए। इस मौके पर अमृतलाल, चंदन बिंद, राहुल बिंद, तन्नू विश्वकर्मा, कशिश विश्वकर्मा, संध्या देवी, अर्चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.