आगरा, फरवरी 9 -- तीर्थ नगरी में बस स्टैंड के निकट स्थित भूतेश्ववर मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर मंदिर के सेवायत व स्थानीय लोगों ने डीएम से मांग की है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया। सोमवार को मंदिर के सेवायत शिवम पुजारी ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान बताया कि भूतेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जिसकी सेवा-पूजा पीढ़ियों से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं। कुछ लोग मंदिर की भूमि पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और मंदिर की जमीन को निजी संपत्ति दर्शाकर करोड़ों रुपये में बेचने की साजिश रच रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में शिवम पुजारी, गोविंद उपाध्याय, पीयूष महेरे, अंकित बरबरिया, अंकित उपाध्याय, लल्ला फरसेवार, राधेश्याम वशिष्ठ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.