गंगापार, मार्च 7 -- दोपहर डेढ़ बजे के लगभग डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा व डीसीपी विवेक चन्द्र तहसील के सभागार से निकले तो वहां पहले से मौजूद रामनगर के शिवबंशी का पुरा से पहुंची महिलाएं व पुरुषों ने डीएम को घेर लिया। बताया कि उनके घर तक पहुंचने वाले सरकारी चकरोड पर पसियान बस्ती के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका। महिलाओं की बात सुनने के बाद डीएम ने एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव व अन्य राजस्वकर्मियों से जानकारी ली तो पता चला कि किसी व्यक्ति ने इस मामले में तहसीलदार के यहां रेस्टोरेंट डाल रखा है। जिसकी सुनवाई कुछ दिनों बाद है, उसी में सुनवाई होगी, उसी में फैसला जल्द हो जाएगा। एसडीएम व राजस्वकर्मियों की बात सुन महिलाएं भड़क उठी, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए जिलाधिकारी के वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.