देवरिया, जून 9 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर दो लोग अपने परिवार के साथ तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए। नायब तहसीलदार अनिल तिवारी व रुद्रपुर कोतवाली के एसआई दिनेश कुमार के आश्वासन के बाद आन्दोलनकारी नहीं माने। जिसके चलते देर शाम तक तहसील परिसर में धरना चलता रहा。

धरना देने वाले परिवार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कृतपुरा गांव के रहने वाले तहसीलदार निषाद अपने परिवार के नरेन्द्र निषाद, प्रदीप निषाद, श्रवण निषाद, हरिलाल निषाद, रामनक्षत्र निषाद, रामाश्रय निषाद, योगेन्द्र निषाद, आकाश निषाद, अर्जुन निषाद, मीना निषाद, शान्तरी देवी, तेतरी देवी व ऊषा देवी के साथ सोमवार को तहसील परिसर में धरना पर बैठ गए। उनका आरोप है कि गांव के ही दबंग उनके खेत को जबरन जोत दिए हैं। डहरौली बुजुर्ग गांव के रहने वाले व्यासमुनि...