प्रयागराज, फरवरी 25 -- अवैध कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन पर गुंडा एक्ट लगाएं और कठोर कार्रवाई करें। किसी का हक छीनने वाले और जमीन कब्जा करने वालों के लिए दिल में रहम रखने की कोई जरूरत नहीं है। यह निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को दिए। जनप्रतिनिधियों की बताई समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उसे निस्तारित करने के लिए कहा। कानून व्यवस्था पर अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा से मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि जो शिकायत कर रहे हैं, उस पर कार्रवाई करें। निस्तारण के बाद उन्हें अवगत कराएं। जमीनों पर बलपूर्वक कब्जा करने वाले गैंगो को चिह्नित करने व उनपर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने, अवैध कब्जे पर रोक लगाने के लिए कहा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.