औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के पोखराही गांव निवासी संजय कुमार सिंह ने डीएम को आवेदन देकर स्वच्छता योजना के तहत अनियमितता, फर्जी बिल बनाकर सरकारी राशि की निकासी तथा उनके निजी शौचालय के चेंबर में अवैध कनेक्शन जोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने अपने निजी खर्च से शौचालय का निर्माण कराया था और इसमें किसी सरकारी योजना की राशि का उपयोग नहीं किया गया था। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए उनके भाई ने बिना अनुमति शौचालय के चेंबर में अवैध कनेक्शन जोड़ दिया और फर्जी कागजात प्रस्तुत कर सरकारी राशि की निकासी कर ली। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.