इटावा औरैया, मार्च 25 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर शाम अवैध कट से निकल रहे ट्रैक्टर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया ग्राम कुरसेना से इटावा की ओर जा रही कार को हाईवे पर एक होटल के सामने डिवाइडर पार कर अवैध कट से निकल रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार 45 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र केदार सिंह, उनकी पत्नी और बच्चे समेत पांच लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर को हाईवे से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिससे बाधित यातायात को सुचारू कराया जा सका। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.