अवैध कट बंद करने पर एनएचएआई टीम पर हमला
कौशाम्बी, मई 9 -- कोखराज थाना के सामने हाईवे पर ढाबा के सामने अवैध कट को बंद करने पर ढाबा मालिक ने एनएचएआई टीम पर हमला किया था। कर्मचारियों से मारपीट करते हुए काम भी बंद करा दिया था। इस मामले में प्रबंधक की ओर से जायसवाल ढाबा मालिक और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोखराज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। ढाबा में लोगों को रोकने के लिए ढाबा मालिकों ने दबंगई दिखाते हुए हाइवे पर कट बना दिए हैं। इससे हादसे की संभावना बनी रहती है। यातायात सीओ संतोष सिंह ने भ्रमण के दौरान कोखराज थाना के समीप जायसवाल ढाबा के सामने अवैध कट को देखा तो इसकी जानकारी एनएचएआई के घटना प्रबंधक प्रदीप कुमार को दी। साथ ही निर्देश दिया कि हादसे की प्रबल संभावना को देखते हुए वह इसको बंद कराए। सीओ यातायात की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.