उरई, मार्च 27 -- उरई। शहर में जगह, जगह बनाए गए कट परेशानी का कारण बने हुए है। इससे आम लोगों के साथ व्यापारियों को हर रोज परेशानी होती है। मेन बाजारों में कई जगह कट होने से व्यापार प्रभावित रहता है। लोगों को चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ नेता तरुण तिवारी, प्रभात तिवारी समेत संगठन के लोगों ने शहर में भ्रमण किया और बाजारों में बंद कटों के विरोध में सर्वे किया गया। जिसमें व्यापारी एवं आम नागरिकों से डिवाइडर बंद के नुकसान एवं फायदे की जानकारी ली और तो और समर्थन भी लिया गया। संगठन के लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही इन अवैध कटों को नहीं खोला गया तो आम जनता व व्यापारियों के सहयोग से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। हालांकि उसके पहले जिला प्रशासन से संवाद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.