अवैध कटों को कराया गया बंद, दोबारा खोलने पर होगी कार्रवाई
गंगापार, जुलाई 25 -- सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोखराज-हंडिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति बनाए गए अवैध कटों को बंद करने का अभियान तेज कर दिया गया है। एनएचएआई की टीम ने उतरांव थाना क्षेत्र में कई अवैध कटों को बंद कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोबारा कट खोलने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में विधिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना प्रबंधन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने बनाए गए अवैध कटों को बंद कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन कटों के लिए किसी प्रकार की वैध अनुमति नहीं ली गई थी, जिससे हाईवे पर सड़क सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी।एनएचएआई के अनुसार अवैध कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.