अलीगढ़, अप्रैल 2 -- इगलास। थाना गोरई क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी पिथैर में हरे पेड़ों के अवैध कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ आरोपितों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि सरकारी कार्य में भी बाधा डाली। वन दारोगा रमाकांत ने तहरीर में कहा है कि 28 मार्च की शाम उन्हें गांव गढ़ी पिथैर में प्रतिबंधित हरे नीम के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर वह तत्काल बीट प्रभारी हस्तपुर भूरा सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि गांव चूहरा निवासी राजकुमार ने गढ़ी पिथैर में छोटे लाल के घर के पास खड़े दो हरे नीम के पेड़ों को बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से काट दिया है। कार्रवाई शुरू की तो आरोपित राजकुमार उग्र हो गया। उसने विभागीय टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित राजकुमार और छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.