अवैध कटान पर वन विभाग ने लगाया जुर्माना
पडरौना, अप्रैल 4 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसिया वीरभान गांव के सरेह में जामुन के हरे पेड़ों की अवैध कटान की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम के जांच-पड़ताल में पेड़ों की कटान की पुष्टि हुई। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वन माफियाओं में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटान अक्सर होती रही है पर कार्रवाई नहीं होने से वन माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी अमृतचन्द ने बताया कि हरे पेड़ों की कटान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.