अवैध कटान पर रोक लगाने की मांग
मेरठ, मई 25 -- बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने अवैध कटान पर रोक लगाने तथा प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि 27 और 28 मई को प्रस्तावित बकरीद पर्व को देखते हुए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। पदाधिकारियों ने मांग की कि खुले स्थानों पर कुर्बानी न होने दी जाए तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर मांस अथवा अन्य अवशेष न फेंके जाएं, इसके लिए भी प्रभावी प्रबंधन करने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- बकरा ईद पर खुले में कुर्बानी रोकने की मांग ज्ञापन सौंपने वालों में हिमांशु अग्रवाल, निखिल गुप्ता, अहसास उपाध्याय, हर्ष रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.