रुडकी, मार्च 24 -- मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने मोहल्ला किला के एक घर में छापेमारी कर करीब 95 किलो अवैध मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर उपनिरीक्षक श्याम बाबू अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला किला निवासी सलमान और आलीशान अपने घर के अंदर अवैध कटान कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी सलमान और आलीशान सीढ़ियों के रास्ते भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...