मेरठ, जनवरी 7 -- हस्तिनापुर। वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान कर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित प्रतिबंधित लकड़ियां बरामद किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि टीम ने मध्य गंगनहर की पटरी पर लुकधड़ी पुल के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और तलाशी ली। इसमें अवैध रूप से काटी गई लकड़ी लदी हुई थी। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार मोहम्मद उस्मान, अंजार, इस्तकार, नौशाद एवं अशफाक निवासी बहेड़ा सादात, थाना ककरोली, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी लकड़ी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाए और अवैध रूप से पेड़ काटने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उक्त लकड़ी परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम गेसूपुर, मवाना में नाले के किनारे खड़े जामुन, शीशम व पापुलर आदि वृक्षों को काटकर प्राप्त की गई थी। वन विभाग द्वारा पकड़ी गई ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.