ललितपुर, अप्रैल 7 -- ललितपुर। प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी के समक्ष जनपद में अवैध खनन और कटान का मुद्दा उठने के बाद वन विभाग अधिकारी माफिया और उनके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बीती देर रात्रि मिर्चवारा के पास पालीथिन से ढकी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों से लकड़ी बरामद की और उसको विभागीय कार्यालय ले गए। जनपद के वन क्षेत्र के अलावा अन्य स्थानों पर पेड़ों का कटान धड़ल्ले से किया जा रहा है। माफिया और उनके गुर्गे बिना किसी रोक टोक के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। इस दौरान प्रतिबंधित पेड़ भी काटे जा रहे हैं। बीते रोज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने इस मुद्दे को प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी के समक्ष उठाया और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लभी लगाए थे। जिसके बाद वन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.