रुडकी, जनवरी 4 -- पुलिस ने रविवार सुबह को लाठरदेवा तिराहे के पास आम के बाग से एक जीवित मवेशी समेत अवैध कटान के उपकरण बरामद कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक पर पहले से ही अवैध कटान, गुंडा ऐक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे पर भी दो मुकदमे दर्ज हैं। थाना गंगनहर पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी और होमगार्ड महक सिंह क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लाठरदेवा तिराहे के पास आम के बाग में अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से एक जीवित मवेशी और कटान के उपकरण के साथ ही दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम आस मोहम्मद और सलमान, निवासी ग्राम नगला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.