अवैध कच्ची शराब व 250 किलो लहन किया नष्ट
रायबरेली, जून 3 -- रायबरेली,संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर बुधवार को आबाकारी टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर ग्राम सभा के घाटमपुर पथरीगढ़ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश दी गई। इस दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 250 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया। वहीं इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। आबाकारी विभाग की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.