अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 176 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हनुमंत मार्केट के पास खाली प्लॉट में छापेमारी कर 20 वर्षीय अमन सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह हाल निवासी गोविंद मंदिर, ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर शराब का नमूना लेकर शेष शराब सील कर कब्जे में ले ली और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.