रुद्रपुर, मार्च 2 -- सितारगंज। पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर पांच स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तार किए गए प्रशान्त मंडल पुत्र प्रभाष मंडल निवासी रूदपुर जेल कैम्प नंबर 2 शक्तिफार्म के पास से 52 पाउच, मलकीत सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी वार्ड एक सितारगंज के पास से 37 पाउच, सतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी वार्ड 11 सितारगंज के पास पास जरीकेन में 20 लीटर कच्ची शराब, अंग्रेज सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली के पास से 58 पाउच कच्ची शराब बरामद हुी। इधर, नकटपुरा चौराहा सरकड़ा में सरकड़ा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने अज्ञात स्कूटी से 44 पाउच कच्ची शराब बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...