अवैध कच्ची दारू पर चला पुलिस का हंटर
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- थाना संपूर्णानगर के अंतर्गत परसपुर चौकी में नया स्टाफ मिलते ही चौकी इंचार्ज नें अवैध कच्ची दारू वालों पर शिकंजा कसाना शुरू कर दिया। ड्मघाट बरेली फॉर्म में पुलिस को सूचना मिली कि नदी के किनारे अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर कच्ची अवैध दारू बनाने के उपकरण व लगभग 6 कुंतल लहन को नष्ट किया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सराहना की है। इस दौरान मौके पर चौकी इंचार्ज परसपुर हरिनाथ पाल, कांस्टेबल राहुल त्यागी, पुष्पेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार व आकाश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.