कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। बढ़ी फीस, किताबों और यूनिफार्म की बिक्री जैसे मामलों के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी अवैध कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। स्कूल अपनी मान्यता से ऊंची कक्षाओं का संचालन करके पढ़ा रहे हैं, जबकि बच्चों का पंजीयन दूसरे स्कूलों में हो रहा है। ऐसी स्थिति में नियमानुसार दोनो स्कूल दोषी होने के बावजूद उन पर कार्रवाई तो दूर निरीक्षण तक नहीं हो रहा है। नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूल तरह-तरह के वादे करके अभिभावकों को भरमाने के साथ उनकी जेब ढीली कर रहे हैं। फीस से लेकर कापी किताबों की बिक्री निश्चित स्थान या स्कूलों से होने की स्थिति में कार्रवाई के लिये बीएसए की ओर से पत्र जारी करके विभाग ने अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली है। यह भी पढ़ें- जिले के निजी स्कूलों की फीस, ड्रेस व किताबों पर सख्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.